कार्यालय में उपस्थिति पंजी का किया अवलोकन
मुंगेली, जनवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने कल 12 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालन अभियंता कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और कार्यालय में साफ-सफाई व पंजियों को व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की भी जानकारी ली और प्रगतिरत कार्योंं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।