जगदलपुर 13 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठण्ड के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित विद्यालयों के संचालन में 31 जनवरी तक समय में परिवर्तन किया गया है।
इसके अनुसार जिन विद्यालयों में दो पालियों में शालाओं का संचालन किया जा रहा है, उनमें पहली पाली में का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली का संचालन दोपहर 12.45 से शाम 4.15 बजे तक किया जाएगा। वहीं जिन विद्यालयों में एक पाली में शालाओं का संचालन किया जा रहा है, वहां सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक शालाएं संचालित होंगी।