जांजगीर चांपा, 09 जनवरी, 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ 02 के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए धाराशिव, सिवनी, सरखों , करमंदी, पचेड़ा में स्थान रिक्त होने के कारण नियुक्ति करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए अभ्यर्थी महिला को 08वीं उत्तीर्ण एवं 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के उम्र निर्धारित किया गया है। आवेदन 02 जनवरी से 16 जनवरी, 2023 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर में आवेदन सीधे जमा किया जा सकता हैं। तक निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने किया तहसील कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय सरगांव का औचक निरीक्षण
मुंगेली , फरवरी 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के तहसील कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय सरगांव पहुॅचे और वहां संचालित विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने तहसील कार्यालय सरगांव का निरीक्षण करते हुए कार्यालय के पंजियों का अवलोकन किया और पंजियों […]
अवैध उत्खनन और परिवहन पर रखें निगरानी और सूचना मिलते ही मौके पर करें कार्रवाई
रायपुर, 04 सितम्बर 2024/sns/- जिले में खनिज जैसे रेत, मुरूम इत्यादि के अवैध उत्खनन पर कड़ाई से रोक लगाएं। सभी एसडीएम, तहसीलदार अपने संबंधित क्षेत्र में आने वाले खनन इलाकों का निरीक्षण करते रहें। कड़ी निगरानी करें और साथ ही सूचनातंत्र मजबूत करें और सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल एक्शन लें। उन्होंने खनिज विभाग […]
प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आधार संकलन हेतु विशेष शिविर का आयोजन
दन्तेवाड़ा, सितम्बर 2022। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रायपुर के द्वारा मतदाताओं से आधार डेटा का संग्रह कर मतदाता सूची के डेटा में जोड़ने और प्रमाणीकरण तथा एक से अधिक बार पंजीबद्ध व्यक्तियों के नाम की पहचान करना है। आयोग के निर्देशानुसार आगामी माह सितम्बर-2022 से प्रत्येक माह एक दिवस […]