मोहला, जनवरी 2023। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मोहला-मानपुर – अम्बागढ़ चौकी द्वारा कार्यालयीन उपयोग के लिए स्टेशनरी सामग्री प्रचलित कलेक्टर दर जिला राजनांदगांव या उससे कम के आधार पर क्रय किया जाएगा। जिसके लिए निर्माताओं, अधिकृत विके्रताओं तथा स्थानीय विक्रेताओं से अभिव्यक्ति की सूचना ईओएल आमंत्रित किया गया है। अभिव्यक्ति की सूचना ईओएल 15 जनवरी 2023 सायं 5 बजे तक कार्यालय में आवेदन एवं 500 रूपए नगद व बैंक ड्राफ्ट (नामे कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी) जमा कर प्राप्त कर सकते है। ईओएल जमा करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2023 सायं 3 बजे तक है। ईओएल 17 जनवरी 2023 को संध्या 4 बजे कार्यालय संयुक्त कलेक्टर (वित्त) कक्ष मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में खोली जाएगी।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव तथा नृत्य, कला प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 अप्रैल तक रायपुर में
रायगढ़, मार्च2022/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण अंतर्गत 19 से 21 अप्रैल 2022 तक त्रिदिवसीय साहित्य समारोह एवं नृत्य तथा कला, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय विषयों पर लिखने वाले साहित्यकारों तथा कलाकारों को अवसर […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की
रायपुर 20 दिसम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की जिसमें एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक […]
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, अगस्त 2022/ निःशक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 के तहत प्रतिवर्ष दिव्यांगजनों के विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिया जाता है। जिसके तहत निःशक्त के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्य, विभाग एवं जिला द्वारा निःशक्तता के क्षेत्र में नवाचार, विशिष्ट, उल्लेखनीय कार्य करने वाले 14 श्रेणियों में योग्य प्रविष्टियों का 28 अगस्त 2022 तक भारत […]