मुंगेली 23 दिसम्बर 2022// जिले के 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना अद्भुत वीरता का कार्य किया हो, उन्हें राज्य शौर्य पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि वीरता संबंधी घटना 01 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 के मध्य होना चाहिए। शौर्य पुरस्कार के लिए आवेदन जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में प्राप्त किया जा सकता है। वहीं आवेदन भरकर 31 दिसंबर तक उक्त कार्यालय में जमा किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को राज्य शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री 2 सितंबर को नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का करेंगे शुभारंभ
रायपुर 1 सितंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का शुभारंभ करेंगे। प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल कल सुबह 10 से 11.45 बजे तक रायगढ़ में अधिकारियों की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम और प्रेस वार्ता में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर […]
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहौद के छात्राओं ने देखा तारामंडल
विद्यार्थियों ने विस्तार से जाना अंतरिक्ष के बारे में जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहौद में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और छात्रों को खगोल विज्ञान की अद्भुत दुनिया से परिचित कराने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों को ओ 2 तारामंडल दिखाया […]
कलेक्टर जनदर्शन: आमजनता की समस्याओं का यथासंभव होता है त्वरित निराकरण
शासकीय बी.डी.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल सारागांव में साइंस पार्क की होगी स्थापनाकलेक्टर ने दिव्यांग बच्चे के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत तत्काल फार्म भरवाने के दिए निर्देशजनदर्शन में कलेक्टर से बेझिझक मिल रहे आमजन जनदर्शन में कुल 66 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा, दिसंबर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश […]