छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस 17 दिसम्बर को

जिले में गौरव दिवस की तैयारी पूरी
गोठानों, धान खरीदी केन्द्रों, नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर दी जायेगी योजनाओं की जानकारी
बिलासपुर, दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जिले में गौरव दिवस मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले में मुख्य कार्यक्रम कोटा ब्लॉक के शिवतराई, कंचनपुर, मझगांव, मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत वेद परसदा, बेलटुकरी, बनियाडीह, सोन, तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरकेना, पूरा, चोरभटठी कला, खजुरी नवागांव में आयोजित होगा। इसी प्रकार बिल्हा ब्लॉक के धौराभाठा, धौरामुड़ा, और अकलतरी में भी मुख्य कार्यक्रम का अयोजन किया जायेगा।
इस दिन सभी गोठानों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों, और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सवेरे 11 बजे तथा प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर धान खरीदी केन्द्रों में दोपहर 3 बजे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सवेरे 11 बजे जनता के नाम संदेश देंगे।
गौरव दिवस पर किसाना,ें गोठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूर, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्य, राजीव युवा मितान के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन द्वारा विगत 4 वर्षो में विभिन्न योजनाओं में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी। प्राथमिक सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी दी जायेगी। वन क्षेत्रों में इसी दिन सवेरे 11 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों और वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। हाट बाजार में भी लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी । नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सवेरे 11 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, इनमंे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *