घोषणा
भेंट-मुलाकात, विधानसभा खल्लारी, ग्राम मरारकसीबहरा
- ग्राम एम. के. बाहरा में हाईस्कूल खोली जायेगी।
- ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोली जायेगी।
- कमरौद से चरौदा मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण करवाया जायेगा।
- खोपली से सोनापुटी मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण करवाया जायेगा।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा को 30 बिस्तर से 50 बिस्तर में उन्नयन।
- आई.टी.आई. बागबाहरा में 02 नये ट्रेड-इलेक्ट्रिशियन व फिटर की स्वीकृति।
- चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा ।
- ग्राम कुलिया में विद्युत सब-स्टेशन की स्वीकृति दी जायेगी।