छत्तीसगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में जांजगीर विकास समिति की बैठक संपन्न

जांजगीर-चांपा 14 दिसम्बर 2022/ जांजगीर-नैला विकास योजना (पुर्नविलोकन) 2031 के संबंध छ.ग. नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की अधिनियम की धारा 17 (क) के तहत जांजगीर-नैला विकास योजना (पुर्नविलोकन) समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जांजगीर-नैला विकास योजना (पुर्नविलोकन) 2031 में शामिल 13 ग्रामों खोखसा, खोखरा, कन्हाईबन्द, खैरा, सिवनी, बनारी, पुटपुरा, सरखों, सुकली, जर्वे च, नवापारा, कुलीपोटा, पेण्ड्री के सरपंचों एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद जाजंगीर-नैला महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, संयोजक श्री विनीत नायर संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर, श्री तमश्वर दवागन सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय 11 जांजगीर एवं सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय जांजगीर के कर्मचारी उपस्थित थे। समिति के सदस्यों द्वारा जांजगीर-नैला विकास योजना (पुर्नविलोकन) 2031 के संबंध महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
बैठक में चांपा विकास योजना (पुर्नविलोकन) 2031 के संबंध छ.ग नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की अधिनियम की धारा 17 (क) के तहत् चाम्पा विकास योजना (पुर्नविलोकन) का भी समीक्षा किया गया। चाम्पा विकास योजना (पुर्नविलोकन) 2031 में शामिल 08 ग्रामों हथनेवरा बिरगहनी, कोसमन्दा, बहेराडीह, सिवनी, कुरदा, लछनपुर, दर्राभाठा के सरपंचों, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, संयोजक श्री विनीत नायर, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुरं श्री तमेश्वर देवांगन, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय जांजगीर एवं सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय जांजगीर के कर्मचारी उपस्थित हुये। समिति के सदस्यों द्वारा चाम्पा विकास योजना (पुर्नेविलोकन ) 2031 के संबंध महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। बैठक में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, अपर कलेक्टर श्री एस.पी. वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनपद अध्यक्ष श्रीमती नम्रता राठौर एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *