जांजगीर-चांपा, दिसम्बर 2022/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर (छ0ग0) एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार 09 दिसम्बर से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023 प्रगतिरत् है। इस दौरान मतदाताओं के पंजीयन हेतु दावा आपत्तियां प्राप्ति की कार्यवाही 8 दिसम्बर तक किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ अन्तर्गत के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) श्री आर के तम्बोली तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) श्री अश्विनी चन्द्रा के कुशल मार्गदर्शन में बूथ में कार्यरत बीएलओ श्री नीलकंठ मिरी भाग बी०एल०ओं संख्या 40 चोरभट्ठी व भाग संख्या 59, 60,61, 62 डोंगाकोहरौद के बी०एल०ओं की टीम द्वारा खलिहान में धान का फसल समेटने का काम कर रही युवतियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। बी०एल०ओ० द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है।
संबंधित खबरें
रामगढ़ की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक गौरव को सहेजने सरकार ने की पहल- डॉ प्रीतम राम मानस गायन, शोध संगोष्ठी व कवि सम्मेलन से रामगढ़ हुआ गुंजायमान
अम्बिकापुर , जून 2022/ आषाढस्य प्रथम दिवसे के अवसर पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा वीणापाणी माता सरस्वती व भगवान श्री राम के प्रतिकृति पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात दीप […]
मैनपाट महोत्सव आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रबंधन समिति गठित
अम्बिकापुर मार्च 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा मैनपाट महोत्सव आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रबंधन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति महोत्सव आयोजन के संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही करेगी।जारी आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ तथा वन मंडलाधिकारी, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, […]
आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद, 18 जून 2024/sns/- कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड बसना के ग्राम आमापाली के मृतक श्री […]

