रायपुर, दिसंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस 10 दिसम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। उन्होंने सन् 1856 के भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया। राज्य सरकार ने उनकी स्मृति में आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग में उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान स्थापित किया है। श्री बघेल ने कहा है कि शहीद वीर नारायण सिंह के अन्याय के खिलाफ संघर्ष, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु स्कूलों में 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष कोचिंग उत्कर्ष क्लासेस होंगी शुरू
1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू होगी, 15 जून तक होगी संचालितअम्बिकापुर, मार्च 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के निर्देश और मार्गदर्शन में जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष कोचिंग उत्कर्ष क्लासेस शुरू की जा रही हैं।आगामी शिक्षा सत्र 2024-25 के लिये अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों हेतु गणित, विज्ञान, […]
सुचारू व व्यवस्थित संचालन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त
अम्बिकापुर 20 अप्रैल 2022/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 24 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक पटवारी चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अम्बिकापुर नगर में इस परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य के लिए […]
ओडिसा में महानदी में नाव पलटी, रायगढ़ जिले के निवासी थे सवार, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व एसपी श्री दिव्यांग पटेल घटनास्थल के लिए रवाना
रायगढ़, अप्रैल 2024/ आज दोपहर उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना घटित हुई। जिसकी प्रारंभिक जानकारी आने पर पता चला है कि घटना में रायगढ़ जिले के निवासी भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव […]