बलौदाबाजार, दिसंबर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 5 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में मकुन्दी यादव पिता बिसम्भर यादव, निवासी ग्राम दतान ख, तहसील पलारी एवं भुनेश्वरी पति स्व. टेकराम मनहरे, निवासी ग्राम ठेलकी, तहसील पलारी हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के तालाब, नाला के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
अब तक 40 हजार से अधिक परिवारों का हुआ पंजीयन
अम्बिकापुर 8 अप्रैल 2023/ 1 अप्रैल से शुरू हुए छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के तहत अब तक जिले के 40 हजार 393 परिवारों का पंजीयन कर लिया गया है।प्रगणकों की टीम द्वारा गांव में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य मुस्तैदी से किया जा रहा है ताकि समय पर सर्वेक्षण कार्य सम्पन्न हो सके।प्राप्त जनकारी के […]
व्याख्याता पद की ऑनलाईन काउंसिलिंग 16 से 19 फरवरी तक
रायपुर, 13 फरवरी 2024/ शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद हेतु अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से 19 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता […]