भेंट-मुलाकात कार्यक्रम , बिन्द्रानवागढ़, में माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणाएं–
- गरियाबंद के अमलीपदर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना की घोषणा।
- गरियाबंद में पुस्तकालय भवन निर्माण की घोषणा।
- ग्राम पंटोरा में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना।
- गरियाबंद ब्लॉक के दर्रीपारा -जैतपुरी -आमदी मार्ग में सती नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति।
- ग्राम शोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की स्वीकृति।
- मैनपुर क्षेत्र के कचना धुरवा को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।
- धुरवागुड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की घोषणा।
- मैनपुर के ग्राम उरमाल में शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के भवन निर्माण की घोषणा।
- मैनपुर कला पहुंच मार्ग में मैनपुर नाला पर पुल निर्माण की घोषणा।
- राजा पड़ाव गौरगांव में अड़गड़ी नाला, बाघ नाला, जरहीडीह नाला, शोभानाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति।
- ग्राम बम्हनीझोला से कोदोमाली मार्ग पर सड़क निर्माण।
- ग्राम कोदोमाली में विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।
- मैनपुर ब्लॉक के इंदागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना।