छत्तीसगढ़

उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित रूप से धान खरीदी करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्र झगरहट्टा और फंदवानी का औचक निरीक्षण

मुंगेली, दिसंबर 2022// खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में समर्थन मूल्य पर सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी कार्य का निरीक्षण करने कलेक्टर श्री राहुल देव आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम झगरहट्टा और फंदवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्र में अब तक की कुल धान खरीदी, धान के उठाव हेतु जारी डीओ और मिलर्स द्वारा धान उठाव की प्रगति, पंजीकृत किसानों की संख्या, बारदाना की उपलब्धता, प्रतिदिन जारी टोकन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान उपार्जन केंद्र में शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप करें। पंजीकृत लघु एवं सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदें।

धान उठाव में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

    कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र में धान उठाव की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर धान उठाव के कार्य में तेजी लाएं। डीओ जारी होने के बाद लगातार संबंधित मिलर्स से संपर्क स्थापित कर शीघ्र धान का उठाव कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने धान विक्रय करने के पहुंचे किसानों से भी चर्चा की और उनसे पंजीकृत रकबा, टोकन व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। वहीं संबंधित अधिकारियों को कोचियों और बिचैलियों पर कड़ी निगरानी रखने और धान उपार्जन केन्द्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित रूप से टोकन जारी करंे, जिससे धान विक्रय में उन्हें किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो तथा उपार्जन केन्द्रों में जाम की स्थिति निर्मित ना हो। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, जिला खाद्य अधिकारी श्री देवन्द्र बग्गा, जिला विपणन अधिकारी श्री शीतल भोई, सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक श्री हितेश श्रीवास एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

समर्थन मूल्य पर जिले में अब तक 11 लाख 10 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

    गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में समर्थन मूल्य धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 32 हजार 741 किसानों से 11 लाख 10 हजार 386 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 07 लाख 25 हजार 998 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जो कि कुल खरीदी का 65.38 प्रतिशत है। शेष धान उठाव कार्य प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *