राजनांदगांव, नवम्बर 2022। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य डॉ. आनंद ए. वर्गीस ने पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. आनंद वर्गीस की नियुक्ति जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य के रूप में राजनांदगांव जिले के लिए की गई है। डॉ. वर्गीस ने कहा कि उपभोक्ताओं के लंबित प्रकरण की सुनवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। शासन द्वारा उपभोक्ता आयोग के सदस्य को उपसचिव का दर्जा दिया गया है, इससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा साक्षात्कार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्ति आदेश जारी कर उपभोक्ता आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की गई है। उपभोक्ता आयोग के गठन के बाद डॉ. आनंद वर्गीस की यह प्रथम नियुक्ति है। पूर्व में डॉ. आनंद वर्गीस राजनांदगांव जिले के लोकपाल मनरेगा के पद पर कार्य कर चुके है। इस अवसर पर राजनांदगांव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सिंह, अधिवक्ता, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध, मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित
कोरबा 15 जून 2023/जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के समस्त नदियों-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों […]
दुर्ग : कलेक्टर ने सुनी 16 नागरिकों की समस्याएं
कीटनाशक छीड़काव के दरमियान हुईं पुत्र की मृत्यु पर वृद्ध पिता ने की प्रतिकर राशि की मांग दुर्ग, नवंबर 2021 कलेक्टर जनदर्शन में आज 16 नागरिकों ने कलेक्टर से भेंट कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सहानुभुति पूर्वक नागरिकगणों से भेंटकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से […]
मुख्यमंत्री द्वारा किसानों, पशुपालकों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, महिला समूहों और तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 1124 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि जारी
किसानों को चौथी किश्त के रूप 1029 करोड़ 31 लाख रूपए का भुगतान ग्रामीण भूमिहीन मजदूर परिवारों को मिली 71 करोड़ 8 लाख रूपए दूसरी किश्त गोबर विक्रेता पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 13 करोड़ 62 लाख रूपए का भुगतान 728 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दी गई 10 करोड़ 91 लाख रूपए की […]