छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को मिला न्याय

किसान श्री निरंजन पटेल ने धान खरीदी केन्द्र में समुचित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद

  कवर्धा,  नवम्बर 2022। किसानों की आर्थिक उन्नति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष अधिक किसानों ने धान बेंचने के लिए पंजीयन कराया है। इसके साथ ही जिले में धान का रकबा भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से वास्तव में किसानों को न्याय दिलाया है। वर्तमान में पूरे देश में सार्वधिक मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। जहां पहले किसान रोजी-रोटी कमाने गांव से शहर की ओर पलायन करते थे, अब इसमें परिर्वतन आया है। लोग शहर से गांव की ओर खेती-किसानी के लिए वापस आ रहे है। किसानों में अपने मेहनत से उगाए फसल को अब समर्थन मूल्य में विक्रय कर उत्साहित है।

शासन द्वारा किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए धान खरीदी केन्द्र में पूरी व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए है। धान खरीदी केन्द्र में टोकन व्यवस्था, समय पर बारदाना उपलब्ध होने से उन्हे धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है साथ ही धान खरीदी केन्द्रों में आए किसानों के लिए छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधा मुहैया कराई गई है, जिससे युवा, बुजुर्ग और महिला किसान भी उत्सुकता से धान बेंचते हुए नजर आ रहे है।
सेवा सहकारी समिति कवर्धा में धान बेचने आए ग्राम छिरहा के किसान श्री निरंजन पटेल ने बताया कि उन्होंने 59 क्विंटल धान का विक्रय किया है। उनके पास 4 एकड़ खेत है जिसमें धान का फसल लगाएं थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शासन द्वारा एक माह पहले ही धान खरीदी प्रारंभ की गई है जिससे धान बेचने के लिए किसानों के पास पर्याप्त समय है। शासन द्वारा धान खरीदी केन्द्र में धान विक्रय के लिए उचित व्यवस्था की गई है। जिससे उत्पादित धान को बिना किसी परेशानी से आसानी से बेंच पाया। ऑनलाईन के माध्यम से टोकन मिलने से इसमें कोई दिक्कत नहीं हुई। केन्द्र में प्राथमिक उपचार, छाया एवं पीने की पानी की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही समिति प्रबंधक द्वारा समय पर बारदाना प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी होने से किसानों को काफी राहत मिली है। साथ ही उन्हें इस बात की खुशी है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें अतिरिक्त राशि खाते में मिलेगा। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से वास्तव में किसानों को न्याय मिला है। किसान श्री पटेल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और धान खरीदी केन्द्र में समुचित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिले में 4 नए धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों को होगी सुविधा

राज्य सरकार की धान खरीदी योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसको ध्यान में रखते हुए जिले में इस वर्ष 4 नए धान खरीदी की स्वीकृति मिली है। इस मे तीन नए धान खरीदी केन्द्र का विधिवत शुभारंभ भी हो चुका है। आने वाले समय में एक और नए धान खरीदी केन्द्र पंडरिया विकासखण्ड में गौरकांपा भी शुभारंभ हो जाएगा। इस तरह से जिले में अब कुल 107 धान खरीदी केन्द्र हो जाएगा। नए धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों को सुविधा होगी। नजदीक में धान खरीदी केन्द्र होने से समय और पैसा दोनां की बचत होगी। इस वर्ष जिले में 1 लाख 22 हजार 332 पंजीकृत किसान है। वहीं धान का कुल रकबा 1 लाख 8 हजार 690 हेक्टेयर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *