मुंगेली, नवम्बर 2022// जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर में 05 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक छत्तीसगढ़ के पहरेदार, साप्ताहिक पत्रिका अम्बिकापुर द्वारा जिला ब्यूरो प्रमुख के 01 पद, कम्प्यूटर आपरेटर के 01 पद, कार्यालय सहायक के 01 पद और रिपोर्टर के 11 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं कम्प्यूटर संबंधी जानकारी होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त प्रमाण पत्रों और पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
जैजैपुर में विकास फोटो प्रदर्शनी आयोजित, छायाचित्रों ,लघु फिल्म प्रदर्शन, और प्रचार सामग्रियों का वितरण कर किया गया योजनाओं का प्रचार प्रसार
जांजगीर-चांपा, दिसंबर, 2021/ जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के विकासखण्ड मुख्यालय जैजैपुर में राज्य सरकार के तीन वर्ष का ऐतिहासिक सफल कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर विकास फोटो प्रदर्शनी और लघु फिल्म के माध्यम से शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया। प्रदर्शनी में विकास कार्यों, जनहितकारी नीतियों, योजनाओं […]
गणेश उत्सव में घर-घर विराजेंगे इको फ्रेंडली गणपति, समूह की महिलाएं बना रहीं रीपा में प्रतिमाएं
सीमार्ट तथा स्थानीय बाजार में विक्रय हेतु प्रतिमाएं उपलब्ध, सुंदर प्रतिमाओं की ओर स्वयं आकर्षित हो रहे लोग अम्बिकापुर, 14 सितंबर 2023/ इस गणेश उत्सव जिले में स्व सहायता समूह की महिलाएं भगवान गणेश की मूर्तियां बना रहीं हैं, जैसे-जैसे गणेश उत्सव का त्योहार पास आ रहा है ये महिलाएं दोगुनी मेहनत के साथ मूर्तियां […]
कलेक्टर ने किया प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
दंतेवाड़ा, फरवरी 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाश छिकारा को निम्नांकित विभाग/शाखाओं के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कृषि, उद्यानिकी, पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, मत्स्य पालन, पंचायत, शिक्षा/सर्व शिक्षा अभियान/राष्ट्रीय माध्यमिक, शिक्षा अभियान/तकनीकी […]