छत्तीसगढ़

जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर राजस्व शिविर शुरू

मुंगेली, नवम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर आमलोगों की राजस्व संबंधी प्रकरणों के मौके पर ही निराकरण करने के लिए अनुभाग स्तर पर आज से राजस्व शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। राजस्व अनुभाग लोरमी के राजस्व निरीक्षक मंडल लोरमी में आज 28 नवंबर को ग्राम लाखासार, राजस्व निरीक्षक मंडल सारधा के ग्राम सारधा, राजस्व निरीक्षक मंडल बोड़तराकला के ग्राम लीलापुर, राजस्व निरीक्षक मंडल लगरा के ग्राम लगरा, राजस्व निरीक्षक मंडल डिंडौरी के ग्राम कठौतिया, राजस्व निरीक्षक मंडल खुड़िया के ग्राम झिरिया, राजस्व निरीक्षक मंडल लालपुर थाना के ग्राम परसाकापा, राजस्व निरीक्षक मंडल चंदली के ग्राम डिंडौरी राजस्व निरीक्षक मंडल कोतरी के ग्राम विचारपुर, राजस्व अनुभाग मुंगेली के राजस्व निरीक्षक मंडल मुंगेली के शहर मुुंगेली के ग्राम सुरीघाट, राजस्व निरीक्षक मंडल मुंगेली के ग्रामीण के ग्राम चातरखार, राजस्व निरीक्षक मंडल धरमपुरा के ग्राम खुजहा, राजस्व निरीक्षक मंडल कंतेली के ग्राम भरूवागुड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल टेमरी के ग्राम भालापुर, राजस्व निरीक्षक मंडल पण्डरभट्ठा के ग्राम बुंदेली, राजस्व निरीक्षक मंडल सेतगंगा के ग्राम बीजातराई, राजस्व निरीक्षक मंडल टेमरी के ग्राम डोड़ा तथा राजस्व अनुभाग पथरिया के राजस्व निरीक्षक मंडल पथरिया के ग्राम सिलतरा, राजस्व निरीक्षक मंडल सिलदहा के ग्राम सेंदरी, राजस्व निरीक्षक मंडल अमोरा के ग्राम मुण्डा देवरी, राजस्व निरीक्षक मंडल सरगांव के ग्राम मोहभट्ठा और राजस्व निरीक्षक मंडल बावली के धरदेई में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है। इसी तरह राजस्व अनुभाग लोरमी के 133 ग्रामों में 29 नवंबर से 19 दिसंबर तक, राजस्व अनुभाग मुंगेली के 92 ग्रामों में 29 नवंबर से 21 दिसंबर तक और राजस्व अनुभाग पथरिया के 94 ग्रामों में 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *