धमतरी, नवम्बर 2022/ छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार, राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत श्रमिकों के लिए धमतरी के ग्राम पंचायत बंगोली में 24 नवम्बर को शिविर लगाया गया। श्रम पदाधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में ग्राम थूहा, नवागांव, बंगोली, कुर्रा और देवरी के 500 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन/नवीनीकरण आवेदन ऑनलाइन कराया गया। साथ ही विभाग में संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना, मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना जैसे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा श्रमेव जयते एप्प की जानकारी भी दी गई, जिसके जरिए श्रमिक घर बैठे पंजीयन/ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिविर में श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन.पात्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग छत्तीसगढ़ श्री सरजियस मिंज 14 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें
स्थानीय निकायों की आर्थिक समीक्षा के साथ ही स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चाराजनांदगांव, अक्टूबर 2022। अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग छत्तीसगढ़ श्री सरजियस मिंज 14 अक्टूबर 2022 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। श्री मिंज स्थानीय निकायों की आर्थिक समीक्षा तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी […]
चक्रधर समारोह 2025 शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कला के दिखेंगे रंग गायन और वादन के साथ नृत्य की विविध शैलियों की होगी प्रस्तुति
रायगढ़, 26 अगस्त 2025/sns/- देश विदेश में ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। कला के कई रूपों के साधकों और फनकारों की प्रतिभा का गवाह समारोह का मंच बनेगा। इस वर्ष समारोह में शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। शास्त्रीय गायन और वादन के […]
आयुष मंत्रालय केन्द्रीय टीम द्वारा दुर्ग में आयुष विभाग के कार्यक्रमों का अवलोकन
दुर्ग, 23 मई 2025/ sns/- आयुष मंत्रालय की केन्द्रीय टीम, पी.आई.बी. टीम एवं संचालनालय आयुष छ.ग. रायपुर की टीम द्वारा दुर्ग जिले में क्रियान्वित आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिलाई-3, स्पेशिलिटी क्लीनिक भिलाई-3, आयुषविंग, जिला चिकित्सालय दुर्ग एवं मोहनलाल बाकलीवाल शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग मंे आयुष विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का […]