राजनांदगांव, नवम्बर 2022। अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक कृषि ने विश्लेषण उपरान्त अमानक घोषित होने पर दो कीटनाशक औषधि को जिले में भण्डारण व विक्रय किए जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारत क्राप केयर दिल्ली द्वारा निर्मित कीटनाशक औषधि क्लोरोपायरीफॉस 50 प्रतिशत+सायफर मेथ्रिन 5 प्रतिशत ईसी का नमूना जय बजरंग कृषि केन्द्र छुईखदान से तथा जेनिथ एग्रोजोन प्राईवेट लिमिटेड महासमुंद बीरकोनी द्वारा निर्मित प्रोफेनोफॉस 40 प्रतिशत + सायफर मेथ्रिन 4 प्रतिशत ईसी का नमूना एनके कृषि केन्द्र बम्हनीचारभाठा छुरिया से लिया गया था। लिए गए नमूने को छत्तीसगढ़ राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला ठेलकाडीह में विश्लेषण उपरांत अमानक घोषित किया गया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या
कवर्धा, अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण […]
समितियों में वर्मी खाद लेने किसानों को करे प्रोत्साहित- कलेक्टर
अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य में धान बेचने आने वाले किसानों को गोठानों में निर्मित वर्मी खाद के उपयोग से फसल उत्पादन […]
शनिवार को बस्तर जिले में चलाया जाएगा कोरोना टीकाकरण का महाअभियान जिले में 650 से अधिक स्थानों में एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
जगदलपुर, दिसम्बर 2021/बस्तर जिले में शनिवार को कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए 650 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। टीकाकरण के विशेष लक्ष्य को पाने के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य […]