60 बोरी अवैध धान जप्त जांजगीर चांपा, नवंबर 2022 / कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर ने जिले के वास्तविक किसानों से समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने तथा अवैध धान परिवहन और कोचियों- बिचौलियों द्वारा अवैध भंडारण की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए मंडी अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत आज मंडी विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमलों के जांच दल द्वारा मंडी क्षेत्र अकलतरा में औचक निरीक्षण के दौरान पिकअप क्रमांक सीजी 10 डब्ल्यू 1849 में ग्राम भिलौनी पामगढ़ के फुटकर व्यापारी श्री संतराम केवट, पिता श्री सुखदेव राम केवट द्वारा 60 बोरी अवैध धान बिना कागजात के पाया गया। कोई भी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने पर जांच दल द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान के भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने हर आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने हर आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश बालक को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू का काम तेजी से जारी मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव की घटना बोरवेल में फंसे बच्चे तक पहुंचाया जा रहा ऑक्सीजन एनडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम तैनात रायपुर, 10 जून 2022/मुख्यमंत्री […]
पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस पर आज पशुबद्य गृह रहेंगे बंद
अम्बिकापुर, सितंबर 2023/ नगर पालिक निगम, राजस्व अधिकारी ने बताया है कि पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस 12 सितंबर 2023 को जिले में पशुबद्य गृह बंद रहेंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को आदेशित किया है कि इस दिन मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित […]
कोसीर और सरिया में समाज कल्याण विभाग ने प्रारंभ किया निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र का संचालन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, जनवरी 2025/sns/ समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ जिले में योग के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित किए जाने तथा स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने हेतु कोसीर और सरिया में निशुल्क योगाभ्यास केंद्र का संचालन प्रारंभ किया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी ग्रामीण और नगरीय निकायों में समुदाय के सहयोग से निःशुल्क योगाभ्यास […]