रायपुर, 18 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात विधि विशेषज्ञ एवं कानून विद् श्री सी.एन. झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। वे काफी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने आज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री सी.एन.झा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
श्री सी.एन.झा मूलतः कवर्धा के निवासी थे। उन्होंने स्वर्गीय श्री लक्ष्मण प्रसाद तंबोली के साथ मिलकर ’म.प्र.आबकारी विधि संग्रह, म.प्र. आवश्यक वस्तु मैन्युअल तथा हिन्दू विधि ’कानून की पुस्तकों का लेखन किया। श्री सी.एन. झा को विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन बार राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित किया गया। श्री झा ने वन विधि संग्रह, म.प्र.पालिका अधिनियम, कृषि उपज मण्डी अधिनियम, हिन्दू विधि डाइजेस्ट आन एम पी केसेज जैसी 97 विधि पुस्तकों का लेखन किया था। छत्तीसगढ़ गठन के बाद राज्य शासन द्वारा उन्हें विधि के लिए प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण ’बैरिस्टर छेदीलाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। वे ’छत्तीसगढ़ लॉ जजमेंट एवं छत्तीसगढ़ रेवेन्यू जजमेंट पत्रिका’ के प्रधान संपादक रहे। श्री झा कवर्धा अधिवक्ता संघ के 25 वर्ष तक, भोरमदेव प्रबंध समिति के 22 वर्ष तक अध्यक्ष रहे। श्री झा कवर्धा जिला निर्माण के लिए गठित संघर्ष समिति के भी अध्यक्ष रहे। उनका अंतिम संस्कार कवर्धा के मुक्तिधाम में शनिवार 19 नवम्बर को किया जाएगा।
कोरबा, 30 मई 2025/sns/- इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड कोलकाता द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय निर्यात जागरूकता और मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन 30 मई को प्रातः 10 बजे कावेरी रेस्टोरेन्ट, डीडीएम. रोड, कोरबा (शनि मंदिर के पास) में किया गया है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा ने बताया कि कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा […]
दुर्ग दिसंबर 2021/ धान खरीदी केंद्रों से धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित करते रहें, इसके साथ ही कस्टम मिलिंग का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ता रहें, अपर कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने यह निर्देश मिलर्स को बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में किसान खरीदी केंद्रों में पहुंचेंगे और धान का […]
सभी जिला कलेक्टरों को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के निर्देश रायपुर, अक्टूबर 2024/ sns/त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम/उप निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम प्रक्रियाधीन है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने सभी जिला के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली कार्यक्रम का व्यापक […]