गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान खरीदी केंद्र मेढुका एवं धनौली का निरीक्षण किया। उन्होने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या के बारे में समिति प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों का टोकन प्राथमिकता से काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में नमी मापन यंत्र से धान की नमी का जांच कराई और किसानो द्वारा विक्रय हेतु लाए गए धान को समक्ष में तौला कर मानक की जांच की। कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में संधारित रजिस्टर की जांच की और बारदाने की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने धान विक्रय करने आए किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। किसानों ने बताया उन्हे किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है तथा टोकन तुहर हांथ एप्प के माध्यम से उन्हे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। कलेक्टर ने मुख्य मार्ग से धान खरीदी केंद्र मेढुका तक पहुच मार्ग को ठीक कराने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेेंड्रारोड को दिए।
संबंधित खबरें
कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रय परिसर का औचक निरीक्षण
उर्वरक नियत्रण आदेश का उल्लघन पाये जाने पर विक्रय हेतु किया गया प्रतिबंधित
जिले में अब 05 दिवस मिलेगी महिला नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा
जांजगीर-चांपा फरवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला चिकित्सालय जांजगीर मे महिला नसबंदी ऑपरेशन के हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय जांजगीर मे 02 दिवस प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू कच्छप एवं बी.डी.एम.शा.चि.चांपा मे 03 दिवस मंगलवार, गुरुवार एवं […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कोरबा हेलीपेड पर जन प्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
कोरबा दिसम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कोरबा के एसईसीएल ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन साथ आए। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक कटघोरा श्री […]