- पैदल मार्च ”चुनाव में भागीदारी हेतु एक कदम”
- साइकिल रैली ”चुनाव में भागीदारी हेतु एक पैडल ”
- एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन
- विशेष स्वीप गतिविधि का किया गया आयोजन
- संदर्भ मतदाता सूची पुनरीक्षण 2023 दिग्विजय महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
राजनांदगांव, नवम्बर 2022। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज किया गया। जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने हेतु विशेष स्वीप गतिविधि के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर साइकिल रैली एवं पैदल मार्च कर आम जन तक प्रचार प्रसार किया गया। साइकिल रैली एवं पैदल मार्च जिले के सभी महाविद्यालय में स्वीप नोडल अधिकारी कैंपस एम्बेसडर एनसीसी, एनएसएस के समन्वय से संपादित किया गया।
जिला स्तरीय आयोजन शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्वीप आयोजन में साइकिल रैली और पैदल मार्च छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वापस महाविद्यालय में समाप्त हुई। शहर भ्रमण के दौरान रैली में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं मतदान के लिये प्रेरित करने वाले नारे लगाये गये।
महाविद्यालय के आयोजन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण 2023 से संबंधित आवश्यक जानकारियां उपस्थित छात्र-छात्राओं को दिया। आपने मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में जानकारियां दी एवं बताया कि आयोग द्वारा प्रतिवर्ष विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाता है। जिसमें मतदाता सूची का अद्यतनीकरण किया जाता है इस दौरान नए मतदाताओं का पंजीयन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन एवं आवश्यक संशोधन व सुधार के कार्य संपादित किये जाते हैं। उक्त सभी कार्य समस्त मतदान केन्द्रों में बूथ लेबल अधिकारी के द्वारा संपादित किये जा रहें हैं। वर्तमान में आज 9 नवंबर से आगामी 8 दिसंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त किये जाएंगे। आज इसी क्रम में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची का पठन किया गया। मतदाता के रूप में पंजीयन हेतु आयोग द्वारा चार तिथियां निर्धारित की गई हैं इनमें से किसी भी तिथि पर 18 वर्ष की आयु होने पर आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोडऩे विलोपित करने व संशोधन की प्रक्रिया पूरे वर्ष भर सतत रूप से चलती रहती है। नाम जोडने हेतु आयोग द्वारा 18 वर्ष की आयु सीमा हेतु चार निर्धरित की गई हैं। जिनमें 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर की स्थिति में जो युवा युवती 18 वर्ष के हो रहे हैं वे अपना अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं। पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया। मतदान केंद्रों में महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांग जनों की सुविधा एवं मतदान केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं को विस्तार से बताया गया।
12 ,13, 19, 20 नवंबर को विशेष शिविर –
शासकीय अवकाश12, 13,19 एवं 20 नवम्बर को विशेष शिविर के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र में अविहित अधिकारी, बीएलओ एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ईआरओ तहसीलदार एई आरओ कार्यालय में प्रारूप 6, 7, 8 प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोडऩे के लिए पात्रता रखने वाले नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में पंजीयन करा सकते हैं। विशेष शिविर के माध्यम से मतदान केंद्रों में अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम का लक्षित समूह एवं आम नागरिकों में प्रचार-प्रसार हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्वीप आयोजन के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न स्तर पर किए जाएंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री केएल टांडेकर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण 2023 के कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं से जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने संबंधी जानकारी दी गई। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन डाउनलोड करके इसमें आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वेबसाइट nvsp-in पर भी सुविधा उपलब्ध है। महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी श्री संजय सप्तर्षी महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री शैलेंद्र सिंह जिला कार्यालय समग्र शिक्षा से श्री मनोज मरकाम महाविद्यालय के कैम्पस अंबेसडर, एनसीसी, एनएसएस के छात्र -छात्राएं, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्री मनोज मरकाम सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा द्वारा किया गया।
सभी मतदान केन्द्रों में चुनाव पाठशाला का आयोजन –
मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज किया गया। इस दिन को आम जन में प्रचारित करने हेतु आज मतदान केन्द्रों चुनाव पाठशाला का आयोजित किया गया। चुनाव पाठशाला में मतदाताओं के समक्ष मतदाता सूची का पठन किया गया एवं मतदान केन्द्र के मतदाताओं को जानकारी प्रदान की गई। दावा आपत्ति आमागी माह 8 दिसंबर तक प्राप्त किये जाएंगे।