जांजगीर-चांपा, नवम्बर 2022/ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की धारा-06(1) अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की द्वितीय बैठक समिति की अध्यक्ष/सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गयी। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकान्ता राठौर, समिति की अध्यक्ष श्रीमती तान्या अनुरागी पाण्डेय एवं सदस्यगण श्रीमती रिशीकान्ता राठौर, श्रीमती नम्रता राघवेन्द्र नामदेव, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, समिति के पदेन सदस्य श्री राजेन्द्र कश्यप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास एवं श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर संरक्षण अधिकारी (नवा बिहान), महिला एवं बाल विकास जांजगीर उपस्थित हुये। बैठक में समिति के द्वारा आवेदिका द्वारा प्रस्तुत प्रकरण पर पक्षकारों से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्यवाही की गई।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ली शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के संबंध में जिले अंतर्गत एक्टिव टीचर्स ग्रुप की बैठक
कलेक्टर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने दिए आवश्यक निर्देश जांजगीर-चांपा 07 जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज जिले की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के संबंध में जिले अंतर्गत एक्टिव टीचर्स ग्रुप की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक […]
विधानसभा अध्यक्ष जिले के प्रवास पर
राजनांदगांव अक्टूबर 2024/sns/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 2 अक्टूबर 2024 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11.40 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक दुर्गा चौक […]