बलौदाबाजार, नवम्बर 2022/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी,बलौदाबाजार आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत् स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लोन प्रदाय किये जाने हेतु हितग्राहियों का चयन किया जाना है। हितग्राहियों का चयन हेतु जिला स्तर पर बाजार की मांग के आधार पर जैसे केक बनाना, फाईल पेड एवं कवर बनाना, इलेक्ट्रिकल बोर्ड बनाना, फिनाईल एवं टॉयलेट क्लीनर, हर्बल साबुन निर्माण, दरवाचा मेकिंग (लोहा वाला), एल.ई.डी. बनाना, बायोफ्लॉक मछलीपालन, यू.पी.वी.सी./एल्युमीनियम विछों मेकिंग, लिक्विड हैण्डवॉस बनाना, बुक बाईडिंग, आयात-निर्यात, एवं शेयर मार्केट कार्य शामिल है। वर्ष 2022-23 हेतु 40 हितग्राहियों का ही चयन किया जाना है। स्वरोजगार हेतु इच्छुक हितग्राही जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जिला बलौदाबाजार, ग्राम सकरी, जिला बलौदाबाजार एवं संयुक्त जिला कार्यालय, कलेक्टर परिसर, कक्ष क्रमांक 70, जिला कौशल विकास प्राधिकरण,जिला बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय में 15 नवम्बर 2022 तक आवेदन जमा कर सकते है। अधिक जानकारी, फोन नं. 07727-299265 पर संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक
29 अप्रेल को आयोजित होगी चयन परीक्षाकोरबा 30 जनवरी 2023/जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 29 अप्रेल 2023 को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। अभ्यर्थीगण 31 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर […]
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध
रायगढ़, जून 2022/ जिले के नदियों-नालों, छोटी नदियों और उनकी सहायक नदियों जिन पर सिंचाई के लिए तालाब या जलाशय (बड़े या छोटे)निर्मित किये गये हैं, ऐसे सभी जलाशयों में 16 जून से 15 अगस्त 2022 तक मत्स्याखेट पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में मत्स्याखेट करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र संशोधन अधिनियम के […]
कलेक्टर ने गारमेंट फेक्ट्री स्थापना हेतु पॉलटेक्नीक कालेज एवं तेन्दूपत्ता गोदाम का लिया जायजा
बीजापुर 17 फरवरी 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने बीजापुर जिला मुख्यालय में गारमेंट फेक्ट्री स्थापित करने के लिए पॉलटेक्नीक कालेज तथा तेन्दूपत्ता गोदाम का निरीक्षण किया और उक्त दोनों स्थानों में आवश्यक संसाधनों की सुलभता, बिजली की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होने वनधन केन्द्र भवन का भी अवलोकन […]