अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य में प्रदेशव्यापी धान की खरीदी 1 नवंबर 2022 से शुरू हो रहा है। जिले में धान खरीदी की व्यापक तैयारी की गई है। इस बार 50 हजार 140 किसानों से लगभग 2 लाख 20 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी करने का अनुमान है।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 46 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए तैयारी कर ली गई है। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। धान खरीदी के लिए इस बार बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इसके बाद भी किसानों के बारदानों में भी धान खरीदी की जाएगी। जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि 4674 गठान, नया बारदाना 1622, पीडीएस बारदाना तथा 2731 मिलर बारदाना कुल 9027 गठान बारदाना समितियों में उपलब्ध है। इसके बावजूद करीब 1973 गठान बारदानों की और आवश्यकता पड़ेगी।
