दुर्ग, अक्टूबर 2022/ जिले में व्याख्याता (संविदा) के पद पर नियुक्ति हेतु मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में आमंत्रित किये जाने हेतु सूची दुर्ग जिले की वेबसाईट पर अपलोड की गयी है। साक्षात्कार दिनांक 20 अक्टूबर एवं 21 अक्टूबर 2022 को शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग में प्रातः 10ः30 बजे से होगा। 20 अक्टूबर को व्याख्याता विषय हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान तथा 21 अक्टूबर को व्याख्याता विषय – गणित, जीवविज्ञान, रसायनशास्त्र एवं भौतिकशास्त्र का साक्षात्कार होगा। पात्र अभ्यर्थी साक्षात्कार स्थल पर प्रातः 09ः30 बजे उपस्थिति अनिवार्यतः देवें। साक्षात्कार के समय सभी वांछित मूल दस्तावेज लाना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के पूर्व आवेदकों की मूल अंकसूची एवं अन्य मूल दस्तावेजों से सत्यापन में किसी प्रकार की कमी पाये जाने की स्थिति में आवेदक को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जा सकेगा विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी दुर्ग जिले की वेबसाईट पर अवलोकन कर सकते है।
संबंधित खबरें
शिविर में विभिन्न प्रकरणों के कुल 209 में से 104 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
आरंग तहसील के राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु तहसील कार्यालय में लगाया गया शिविर रायपुर, फरवरी 2023/ कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर आज आरंग तहसील के आमजनों से राजस्व संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए सुबह 10 बजे से राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में राजस्व प्रकरणों- नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, […]
कमिश्नर श्री धावड़े ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जगदलपुर 28 अगस्त 2023/ कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने सोमवार को बस्तर जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत आवश्यक व्यवस्था सहित मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्र शहर के एमएलबी 2 कन्या शाला के दो मतदान केंद्र, पंडरीपानी,पलवा, कुरेंगा, पोटानार, लोहंडीगुड़ा, लामड़ागुड़ा के मतदान केंद्र का जायजा लिया। […]