कवर्धा, अक्टूबर 2022। डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना बीमा लेकर आया है, जिसमें वार्षिक केवल 399 रुपए के प्रीमियम में लाभार्थी का एक लाख रूपए का बीमा होगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु होने पर या विकलांगता आने पर उसके परिवार पर गंभीर परिणाम होते हैं। ऐसी अनिश्चितताओ के समय में किसी भी प्रकार के बुरे समय के लिए तैयार रहना जरूरी है। हेल्थ पॉलिसी की प्रीमियम काफी महंगे होते हैं, जिसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के नागरिक हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले सकते। इस परिस्थिति का ध्यान रखते हुए भारतीय डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सभी नागरिकों के लिए एक विशेष दुर्घटना बीमा लेकर आया है जिसमें वार्षिक 399 रूपये की प्रीमियम में बीमित व्यक्ति का 10 लाख का बीमा कवर प्राप्त होगा। इस दुर्घटना बीमा पॉलिसी में सभी प्रकार की दुर्घटनाएं जैसे-सड़क दुर्घटना , आग ,बिजली गिरना, इलेक्ट्रिक शॉक लगना, सर्पदंश, फिसल कर गिर जाना इत्यादि दुर्घटनाएं शामिल है। दुर्घटना बीमा के अंतर्गत विभिन्न विशेषताएं शामिल है, जिसमें दुर्घटना मृत्यु, स्थाई रूप से पूर्ण विकलांगता होने पर, स्थाई रूप से आंशिक विकलांगता और दुर्घटना वश अंगविच्छेद एवं पैरालिसिस पर 10-10 लाख रूपए, अस्पताल खर्च ओपीडी के लिए 30 हजार रूपये तक नियत या वास्तविक दावा इनमें से जो कम हो, अस्तपाल में भर्ती होने पर 60 हजार रूपए तक नियत या वास्ताविक दावा इनमें से जो कम है, अस्पताल में भर्ती होने पर दैनिक भत्ता एक हजार रूपए अधिकतम 10 दिनों तक, शिक्षा लाभ पर एक लाख अधिकतम(दो बच्चों पर) और परिवार के लिए परिवहन संबंधी लाभ पर 25 हजार रूपए या वास्ताविक इनमें जो भी कम होंं।
कौन करा सकता है बीमा
यह इंश्योरेंस कोई भी सामान्य नागरिक जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच में है करा सकता है।बीमा कराने के लिए नागरिक के पास इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता होना अनिवार्य है यदि किसी के पास खाता नहीं है तो वह नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर तुरंत इस बीमा पॉलिसी का लाभ ले सकते हैं।