जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2022/ जल जीवन मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 12 अक्टूबर को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत केरा स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस प्रशिक्षण में 6 ग्राम पंचायत केरा, कटौद, मिस्दा, नगारीडीह, किरीत तथा मुड़पार के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्हें पम्प आपरेटर, प्लम्बर व इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम सरपंच केरा श्री लोकेश शुक्ला, सरपंच मुड़पार श्री अशोक कुमार, सरपंच मिस्दा श्री नंदकुमार व सरपंच कटौद श्री रामसरकार के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक आई ई सी शिव नारायण त्रिपाठी ने किया एवं स्वागत उद्बोधन परियोजना समन्वयक आई एस ए महेश शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक सी डी ए टी मथुरा प्रसाद यादव की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर मधुसूदन साहू व ललित कुमार पाटस्कर ने दिया।
संबंधित खबरें
घटोला और जगमड़वा जलाशय योजना से खेती किसानी की उन्नति का रास्ता खुलेगा और किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे-केबिनेट मंत्री श्री अकबर
सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में लगा कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का जनचौपाल मंत्री श्री अकबर ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों से हुए रूबरू, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कवर्धा, 13 मई 2023। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर का सहसपुर […]
विद्यार्थियों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय ने की महत्वपूर्ण घोषणा- राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर
वर्तमान नालंदा परिसर की सुविधाओं के विस्तार की भी घोषणा पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को होगा लाभ श्री साय ने सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी भी थे उपस्थित रायपुर, 25 दिसंबर 2023// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों […]
शिक्षित बेरोजगारों के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प
रायपुर 14 फरवरी 2022/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप 15 से 21 फरवरी 2022 तक ऑनलाईन-ऑफलाईन होगा। इसके लिए आवेदक को सिर्फ बॉयोडाटा जमा करना होगा। इस […]