राजनांदगांव, अक्टूबर 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने पंचायत उप निर्वाचन 2022 के तहत जनपद पंचायतों के मतदाता सूची तैयार करने के लिए जनपद पंचायतवार पदाभिहीत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए सहायक अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है।
जिसके अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ अंतर्गत कलेक्टर राजनांदगांव श्री डोमन सिंह अपीलीय अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव श्री अरूण कुमार वर्मा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल गुप्ता सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री कुलदीप ठाकुर व नायब तहसीलदार (परियोजना) श्री चितेश कुमार देवांगन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्री सुनील नायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार डोंगरगांव श्री कोमल सिंह धु्रर्वे सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री अशोक राजपूत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्री सुनील नायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार छुरिया श्रीमती अनुरिमा एस कुमार टोप्पो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार छुरिया-खुज्जी वृत्त श्री भरत लाल ब्रम्हे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री गिरीश कुमार रामटेके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री राजू पटेल सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार (परियोजना) डोंगरगढ़ श्री भूपेन्द्र कुमार नेताम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे।
जनपद पंचायत मानपुर, अम्बागढ़ चौकी एवं मोहला अंतर्गत कलेक्टर मोहला- मानपुर- अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन अपीलीय अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी मोहला श्री अमित नाथ योगी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार मानपुर श्री मनोज कुमार रावटे सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार (परियोजना) मानपुर श्री सृजल साहू निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी मोहला श्री हिमेन्द्र भूआर्य निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार अम्बागढ़ चौकी सुश्री प्रीति लारोकर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार (परियोजना) अम्बागढ़ चौकी श्री दिनेश कुमार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत मोहला अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी मोहला श्री हिमेन्द्र भूआर्य निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार मोहला श्री अंबर गुप्ता सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मोहला श्री चुम्मन लाल धु्रव निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे।
जनपद पंचायत खैरागढ़ एवं छुईदखन अंतर्गत कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई डॉ. जगदीश कुमार सोनकर अपीलीय अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री प्रकाश सिंह राजपूत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार खैरागढ़ श्री प्रीतम कुमार साहू सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार (परियोजना) खैरागढ़ श्री सुश्री रश्मि दुबे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी गंडई सुश्री रेणुका रात्रे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार सुश्री नेहा विश्वकर्मा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार (परियोजना) छुईखदान श्री अमरदीप अंचल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे।