बिलासपुर, अक्टूबर 2022/जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रबंधन समिति की बैठक 11 अक्टूबर को समय-सीमा की बैठक के पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में रखा गया है। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत वर्ष 2022-23 में सामुदायिक शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नवीन व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्याें की समीक्षा की जाएगी। लक्षित गोबर-धन योजना के तहत 1 नग बायोगैस संयत्र स्थापाना कार्य, 1 नग प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य एवं 1 नग फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य किये जाने हेतु प्रस्तावित एवं प्रशासनिक मद से कर्मचारियों का वेतन भुगतान, स्टेशनरी सामग्री क्रय, आई.ई.सी. मद से कर्मचारियों के द्वारा उपयोग किये गये वाहन भुगतान एवं एच.आर.डी. मद से किये जाने वाले कार्याें के व्यय पर समीक्षा की जाएगी।
संबंधित खबरें
25 दिसंबर राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर जिले के किसानों को लगभग 193.61 करोड़ का होगा बोनस भुगतान
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर बोनस राशि वितरण की तैयारियां शुरू वर्ष 2014-15 के 55694 किसानों को 9925.24 लाख एवं 2015-16 के 48533 किसानों को 9436.38 लाख रुपए की राशि का होगा भुगतानअम्बिकापुर 22 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19 लाख 95 हजार 500 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
कवर्धा, 22 अगस्त 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों के 04 विभिन्न निर्माण कार्यां के लिए विधायक, मद से 19 लाख 95 हजार 500 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद […]
जिले भर में उत्साह एवं खुशी से मनाया जा रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम
राजनांदगांव 10 अगस्त 2024/sns/- जिले भर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत जनसामान्य में उत्साह एवं खुशी है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नागरिकों की सहभागिता दिखाई दे रही है। इस अभियान में महिलाएं भी प्रसन्नता से शामिल हो रही गया। हर घर फहराए तिरंगा का यह संदेश खेतों में, चौक-चौराहों, गली-गली, […]