राजनांदगांव, अक्टूबर 2022। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 जिले में पीएम आशा योजना के तहत अरहर, मूंग व उड़द फसलों का सत्यापन व पंजीयन पिछले महिने से शुरू किया जा चुका है। जिले में गिरदावरी के आधार पर मूंग फसल का 19.582 हेक्टेयर, उड़द फसल की 800.095 हेक्टेयर व अरहर फसल की 3671.882 हेक्टेयर बोनी की गई है। जिले के किसान द्वारा मूंग फसल की 6.68 हेक्टेयर, उड़द फसल की 183.139 हेक्टेयर तथा अरहर फसल की 2478 हेक्टेयर का पंजीयन कराया गया है। जिनमें पंजीकृत किसानों की संख्या मूंग 30, उड़द 776 एवं अरहर की 6077 हैं। जिन किसान का पंजीयन नहीं हो पाया है, वे अपने समीप के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सत्यापन एवं सेवा सहकारी समितियों में जाकर पंजीयन करा सकते है। पंजीयन कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बी 1, आवेदन पत्र, खाता नम्बर व घोषणा पत्र प्रस्तुत कर सत्यापन व पंजीयन कराकर अपने उत्पाद का सही दाम लाभ प्राप्त कर सकते है। सत्यापन व पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। शासन द्वारा अरहर व उड़द फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल तथा मूंग फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल तय किये गये है। उड़द व मूंग की खरीदी 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक तथा अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना
मोहला, 04 सितंबर 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा 2 लाख से कम वार्षिक आय के परिवारों के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना संचालित किया जा रहा है। योजना अंतर्गत डिप्लोमा/स्नातक स्नातकोत्तर स्तर के कुल 35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना रायपुर, 6 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति […]
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्रेस वार्ता
आदर्श आचार संहिता एवं विधानसभा निर्वाचन के लिए जारी समय सारणी की दी जानकारी बीजापुर 10 अक्टूबर 2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कल 09 अक्टूबर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता एवं विधानसभा निर्वाचन के लिए जारी समय […]