मुंगेली, अक्टूबर 2022// राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर को जिला कलेक्टोरेट परिसर में अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस.राजपूत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
