छत्तीसगढ़

छत्तीसगढि़या ओलम्पिक 6 अक्टूबर से

’दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारंपरिक खेल शामिल

छह स्तरों में होंगे आयोजन, महिला व पुरुष के होंगे अलग वर्ग

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बन सकेंगे छत्तीसगढि़या ओलम्पिक के प्रतिभागी

      दंतेवाड़ा, सितम्बर 2022। राज्य में छत्तीसगढि़या ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है। आगामी 6 अक्टूबर 2022 से जिले में इसकी शुरुआत होने जा रही है। जिसका समापन राज्य स्तर पर 6 जनवरी 2023 को होगा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों में 14 विधाएं शामिल की गई है। जिसमें दलीय एवं एकल श्रेणी में खेल का आयोजन होगा। दलीय खेलों में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) व एकल खेल में गेड़ी दौड़, बिल्लस, फुगड़ी, भंवरा, 100 मी. दौड़, लम्बी कूद शामिल हैं 6 अक्टूबर 2022 से राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरुवात होगी। जिसमें हर खेल में आयु वर्ग 18 वर्ष तक, 18-40 वर्ष, 40 वर्ष से अधिक इन तीन श्रेणियों में महिला/पुरुष दोनों वर्ग में होंगे मुकाबले होंगे। राजीव युवा मितान क्लब स्तर -06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022, जोन स्तर -15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022, विकासखण्ड स्तर-27 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2022, जिला स्तर-17 नवम्बर से 26 नवम्बर 2022, संभाग स्तर-05 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2022, राज्य स्तर- 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। छत्तीसगढि़या ओलम्पिक से प्रतिभागियों को एक ओर जहां मंच मिलेगा। वहीं उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *