रायगढ़, सितम्बर 2022/ जिला मुख्यालय रायगढ़ में योगा वेलनेस सेंटर की स्थापना की गयी है। यह सेंटर शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, रायगढ़ के परिसर में संचालित है। जिसमें विभिन्न रोगों के निवारण एवं स्वस्थ संरक्षण हेतु योगा अभ्यास योग चिकित्सक के मार्गदर्शन में कराया जाता है। योगाभ्यास मार्गदर्शन हेतु एक योग चिकित्सक एवं एक योगा सहायक की नियुक्ति की गई है। अभी योग सेंटर में प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक जनसामान्य हेतु नि:शुल्क योगाभ्यास कराया जाता है। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में आने वाले में बाह्य रोगी विभाग ओपीडी मरीजों को योग परामर्श हेतु प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक योग चिकित्सक उपलब्ध रहते है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में योगा वेलनेस सेंटर आकर नि:शुल्क योगासन एवं ध्यान अभ्यास का लाभ लेने हेतु आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
आज से शुरु हुआ पोषण पखवाड़ा स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का होगा आयोजन*
बलौदाबाजार, 21 मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश अनुसार पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के तहत् समग्र रूप पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के लिए चौथा पोषण पखवाड़ा का आयोजन 21 मार्च से 04 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। इसके तहत 21 मार्च से 27 मार्च 2022 के मध्य “स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा” […]
सांसद, महापौर-जन प्रतिनिधियों कमिश्नर, कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित बहु संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी, एस डी आर एफ के जवान और नागरिकों ने लगाई दौड़
जगदलपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से गुरुवार की सुबह स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस दौड़ में महापौर श्री संजय पांडेय, गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस […]
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण न्यूनतम समस्या अधिकतम राहत दे सके इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह मतदान केंद्रों के सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश मतदान केंद्रों के बूथों में आवाजाही के लिए सुगम […]