दुर्ग, सितंबर 2022/दुर्ग रेंज के अन्तर्गत जिलों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर हाई लेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति गठित की गई है। गठित समिति द्वारा जिला कबीरधाम से नारकोटिक्स एक्ट के तहत कुल 109 प्रकरणों में 6135.430 किलो ग्राम गांजा, 7.840 किलो ग्राम गांजा पौधा एवं 0.560 किलो ग्राम चरस की सूची प्रस्तुत की गई है। जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण योग्य पाये जाने से भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-01 के भट्ठी में 03 अक्टूबर 2022 को नष्ट किये जाने का निर्णय लिया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 04 अक्टूबर को बीजापुर प्रवास पर रहेंगेबीजापुर जिले को 228 करोड़ से अधिक राशि का भूमिपूजन एवं 35 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का सौगात देंगे
बीजापुर अक्टूबर 2024- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 04 अक्टूबर को बीजापुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नक्सल पीड़ित परिवारों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति सहित करोड़ो के विकास कार्यो का सौगात देंगे जिसके तहत 228 करोड़ से अधिक राशि का भूमिपूजन एवं 35 करोड़ से अधिक राशि का लोकार्पण करेंगे। अपने […]
शासकीय कन्या शाला सारंगढ़ में जिलास्तरीय शाला प्रवेशोत्सव संपन्न
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 जून 2024/sns/- जिला मुख्यालय सारंगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा कर सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के छात्रों को टीका […]