छत्तीसगढ़

श्री मन्जूनाथ मास्ट्रो ने कवर्धा वनमंडल में चल रहे विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

श्री मन्जूनाथ मास्ट्रो ने निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

कवर्धा, सितम्बर 2022। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के डी.आई.जी श्री मन्जूनाथ मास्ट्रो द्वारा कवर्धा वनमंडल में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। श्री मास्ट्रो ने कवर्धा प्रवास के दौरान 18 सितंबर को शहद प्रशंस्करण केन्द्र बोड़ला का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च गुणवत्तायुक्त शहद देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भोरमदेव अभ्यारण्य चिल्फी परिक्षेत्र के ग्राम भोथी कक्ष क्रमांक पी.एफ 330 में राज्य कैम्पा मद अंतर्गत भू-जल संरक्षण कार्य के तहत् झोरी (नाला) में मिट्टी बांध-08 का निरीक्षण किया। इस मिट्टी बांध में 24000 घ.मी. जल संग्रहण क्षमता है जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि होने के साथ ही आसपास के ग्राम के लगभग 40 से अधिक परिवारों के खेतो के लिए लगभग 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि में सिंचाई कर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ लिया जा रहा है तथा मवेशियों के लिए पीने का पान उपलब्ध हो रहा है। इसके निर्माण से स्थानीय 500 से अधिक बैगा परिवारों के साथ-साथ नजदीकी गांव के बैगा परिवारों के सदस्यों को लगभग 12600 मानव दिवस रोजगार सृजित हुआ है ।
श्री मास्ट्रो ने ग्राम बेंदा में राज्य कैम्पा मद अंतर्गत निर्मित अर्दन डेम का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् उन्होंने चिल्फी रेंगाखार मार्ग पर ग्राम साल्हेवारा कक्ष क्रमांक 145 में लेंटाना उल्मूलन कार्य का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए साथ ही खारा परिक्षेत्र में राज्य कैम्पा मद में भू-जल संरक्षण कार्य के तहत् नरवा विकास योजनांगतर्गत कसौंदी एवं केरानार नाला के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जैव विविधता प्रबंधन समिति के कार्य की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की। निरीक्षण के दौरान श्री चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.) वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल, श्री एम.एस.डोंगरे, उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, श्री अनिल साहू, उप वनमंडलाधिकारी, स.लोहारा, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, तरेगांव, स.लोहारा, रेंगाखार, खारा, भो.अ.कवर्धा/चिल्फी तथा स्थानीय क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *