दुर्ग, सितंबर 2022/स्वैच्छिक संस्था कल्याणी सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन, भिलाई नगर में विगत 21 वर्षाे से सामाजिक क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति व बुजुर्गों के कल्याणार्थ वृद्धाश्रम व दिव्यांगता के क्षेत्र में विगत 07 वर्षाे से यह संस्था सफलता के साथ कार्य कर रही हैं। इस संस्था द्वारा शारीरिक दिव्यांगों हेतु हितग्राही की पहचान के पश्चात् निःशुल्क कृत्रिम हाथ (कोहनी से नीचे) लगाया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जानकारी हेतु संस्था का हेल्पलाइन नंबर 78695-12115 हैं। इच्छुक हितग्राही हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर इस संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विदित हो कि संस्था सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के द नेशनल ट्रस्ट से पंजीकृत हैं और जिला दुर्ग, राजनंदगांव, बालोद और कबीरधाम में प्रशासन द्वारा लोकल लेवल कमेटी में सदस्य के रूप में मनोनीत हैं और कल्याणी नवजीवन मल्टी थेरेपी सेंटर का संचालन किया जा रहा हैं।
संबंधित खबरें
श्री शिरीष शैलेट ने राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता का पदभार ग्रहण किया
निर्बाध विद्युत व्यवस्था एवं उत्कृष्ट उपभोक्ता सेवा को बनाये रखना पहली प्राथमिकता: श्री शैलेट राजनांदगांव, 04 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा 20 सितम्बर 2024 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत श्री शिरीष शैलेट नेे राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता के पद पर आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। […]
स्वामी विवेकानंद विद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया में आंशिक परिवर्तन
दुर्ग, जुलाई 2022/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत अधिकतम आयु सीमा को 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष किया गया है। अन्य विशेष वर्गों के लिए आयु सीमा में देय सभी छूट यथावत रहेगी, किंतु छूटों को मिलाकर उनके लिए […]
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
रायपुर, 24 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।