साक्षरता सफ्ताह का समापन
कवर्धा, 16 सितम्बर 2022। साक्षरता सफ्ताह 8 से 14 सितम्बर तक मनाया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण तत्वाधान में प्रमुख प्राथमिक शाला कवर्धा में साक्षरता सफ्ताह का समापन अवसर पर साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू एवं जिला परियोजना अधिकारी श्री टी.आर.साहू, शिक्षक धर्मेंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, आरती ठाकुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर साक्षरता सप्ताह का आयोजन कर जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए नवसाक्षरों, स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी श्री साहू ने बताया कि साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मेहंदी, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली, पेंटिंग,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा साक्षर व्यक्ति खुद के बौद्धिक विकास के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देता है। केवल साक्षर व्यक्ति एक सभ्य समाज का निर्माण कर सकता है। वो समाज में फैली हुई बुराइयों से दूर रहना ही पसंद करता है। पढ़ने लिखने का जीवन मे अलग महत्व होता है। कार्यक्रम को टी.आर. साहू जिला परियोजना अधिकारी, धर्मेंद्र शर्मा, संजय गुप्ता ,आरती ठाकुर ने संबोधित किया कार्यक्रम के अंत में स्वंय सेवी अनुदेशकों एवं नव साक्षर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेश सिंह ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन चंद्रकांत चंद्रवंशी ने किया।