रायपुर, 09 सितम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत के पूर्व गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और विद्वान वकील भारतरत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 10 सितम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री पंत के देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि पंत जी राजनीति में मूल्यों व आदर्शों के प्रतीक थे। वे कुशल प्रशासक होने के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलनों को गति देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पैरवी और रिहाई के लिए काम किया। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में पंत जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यों को भाषायी आधार पर विभक्त करने तथा हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने में उनका अहम योगदान रहा। श्री बघेल ने कहा कि पंत जी के कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
संबंधित खबरें
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
सुकमा, 05 अप्रैल 2022/ अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री बनसिंह नेताम ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन के ओदश के प्रावधान के अुनसार सड़क दुर्घटनाओं में मृतक, घायलों के आश्रित परिवारजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत दी है। ग्राम उमरासगुड़ा में 6 फरवरी 2022 को हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम चिखलगुड़ा निवासी श्रीमती मड़कम […]
सड़क,पुल -पुलियो सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाकर बरसात से पहले पूरा कराए- श्री भगत
खाद्य मंत्री ने ली जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठकअम्बिकापुर, मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने शनिवार को सर्किट हाउस अम्बिकापुर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्माण एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारियो को सड़क, पुल पुलिया एवं अन्य निर्माण कार्यो […]
जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन, धान खरीदी, रेडी टू ईट और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा पर कलेक्टर के विशेष निर्देश
श्रम, आबकारी और माइनिंग विभाग को सूचना तंत्र को मजबूत कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अंबिकापुर 16 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनमन योजना से संबंधित सभी विभागों को विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों […]