छत्तीसगढ़

साढे़ तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

अम्बिकापुर, सितंबर 2022/राष्ट्रीय कृमि दिवस का आयोजन 09 सितम्बर 2022 से 14 सितम्बर 2022 तक किया जाएगा। उक्त दिवस में को जिले के 01 से 19 वर्ष के 3 लाख 69 हजार 861 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। सभी स्कूल एवं आगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 09 सितम्बर 2022 को तथा छूटे हुए बच्चों को 14 सितम्बर 2022 को कृमिनाषक दवा एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की गोली का सेवन कराय जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0पी0एस0सिसोदिया ने ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कृमिनाषक दवा एल्बेंडाजॉल का सेवन करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि कृमिनाषक दवा का सेवन से बच्चों के बौद्धिक विकास, स्वास्थ्य एवं पोषक का स्तर, एनीमिया की रोकथाम तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। उन्होनें बताया कि यह दवा सुरक्षित है। मिट्टी, पानी और वातावरण के कारण बच्चे और बड़े दोनों में कृमि हो सकता है। स्कूली बच्चों के सेवन से बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी तथा कक्षा में शत्प्रतिषत उपस्थिति रहेगी।
नोडल अधिकारी डॉ0 शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि वैसे बच्चे और किशोर जो स्कूल नहीं जाते हैं उनपर भी विशेष फोकस किया जाएगा। पेट में कृमि होने के कई तरह के समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण के प्रति माता-पिता को जागरूक रहना चाहिए। बच्चों को पढ़ने में मन नहीं लगेगा। खाने में रूचि घटने लगेगी या अधिक भोजन करेंगे लेकिन शरीर में नहीं लगेगा। अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्चे एनीमिया के शिकार से बच सकते हैं। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक से 19 वर्ष तक बच्चों को गोली खिलानी जरूरी है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ0 पुष्पेन्द्र राम ने बताया कि समुदाय को जागरूक करने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। एक से पांच तक स्कूल नहीं जाने वाले बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा दी जाएगी। एक से दो वर्ष तक बच्चे को आधी गोली चूर्ण बनाकर खिलानी है। ऐसे बच्चे जो बीमार हैं या अन्य दवा चल रही है उसको कृमि की दवा नहीं देनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *