कोरबा, सितंबर 2022/दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए अस्थायी फटाका लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। फटाका लाइसेंस बनवाने के लिए इच्छुक आवेदक सात सितम्बर से 21 सितंबर 2022 तक लोक सेवा केन्द्र में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदकों को लाइसेंस के लिए 600 रूपए का चालान जमा करना होगा। आवेदक को आवेदन के साथ साइट मैप और स्वयं का पासपोर्ट आकार का कलर फोटो के साथ फोटो युक्त परिचय पत्र भी जमा करना अनिवार्य होगा। विलंब से प्राप्त आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस को कुल 16 लाख रूपए की राशि स्वीकृत
अंबिकापुर 30 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर के निवासी रूधनी माझी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके निकटतम वारिस नेतराम माझी, तहसील मैनपाट के ग्राम […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 7 एवं 8 सितंबर को रायगढ़ प्रवास
चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ […]
डांडगांव बाजार में लगाई गई सूचना शिविर
अम्बिकापुर फरवरी 2022/ जनसमपर्क विभाग द्वारा शनिवार को उदयपुर विकासखण्ड के साप्ताहिक बाजार डांडगांव सूचना शिविर सह फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई गई। शिविर में बाजार आये ग्रामीणों सहित छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं से अवगत हुये। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरवा, गरूवा, घुरवा बाड़ी योजना, […]