रायपुर, 04 सितम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक भी रहे हैं, उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। वे कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश-प्रदेश का उज्जवल भविष्य गढ़ने की दिशा में सभी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संबंधित खबरें
कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के संबंध हुई कार्यशाला
बीजापुर अक्टूबर 2024- POSH- 2013 कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं ट्रांसफार्म फॉर लॉ एंड डेवलपमेंट के सहयोग से कराया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने कहा […]
पदभार ग्रहण करते ही काम पर कलेक्टर : छह विभागों की मैराथन बैठक, की कामकाज की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
रायपुर 02 जुलाई 2022। रायपुर जिले के कलेक्टर के रूप में पदभार संभालते ही डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज छह विभागों की मैराथन बैठक ली। कलेक्टर ने आज स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्मार्ट सिटी परियोजना और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बेक तो बेक बैठक कर विभागीय योजनाओं की […]
जिले में उद्योग को प्रोत्साहित करने बेहतर माहौल बनाएं- कलेक्टर
बलौदाबाजार,14 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय- सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में उद्योग को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने बेहतर वातावरण बनाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा क़ि उद्योग, राजस्व, खनिज, श्रम एवं औद्योगिक […]