दुर्ग, सितंबर 2022/जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में गत माह अगस्त 2022 का राशन भंडारण में विलंब हो जाने से राशनकार्डधारियों के द्वारा उक्त माह का राशन नहीं उठाये जाने की आशंका है। उक्त असुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग एवं भिलाई शहर के राशनकार्डधारी 10 सितंबर 2022 तक माह अगस्त का राशन प्राप्त कर सकते है। यह सुविधा सिर्फ जिले के नगरीय निकाय दुर्ग एवं भिलाई के लिए दी गई है।
संबंधित खबरें
जिले में खोजे जाएंगे घर-घर टी बी और कुष्ठ के मरीज
सघन टी बी एवं कुष्ठ खोज अभियान की शुरुआत आज से बलौदाबाजार, नवंबर 2022/राज्य शासन ने प्रदेश भर में टीबी और कुष्ठ के मरीज़ों की खोज के लिए सघन खोज अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में कलेक्टर श्री रजत बंसल ने समय सीमा की बैठक में समस्त विभाग प्रमुख को कार्यक्रम को सफल बनाने […]
अमलीपदर को तहसील का दर्जा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन पर गजमाला पहनाकर किया मुख्यमंत्री का अभिनन्दन रायपुर 20 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने अमलीपदर को नवीन तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। […]