बलौदाबाजार, सितंबर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में अवैध मुरुम खनन एवं परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा आज सख्त कार्रवाई की गई। खनिज विभाग द्वारा सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम करही चंडी में अवैध मुरुम परिवहन करते हुए कुल 6 वाहन पकड़े गए है। खनिज अधिकारी के के बंजारे के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया की वाहनों में सभी 6 हाईवा है। जिसे जब्त कर निकट थाना सुहेला के सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब है की कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले में रेत सहित अन्य अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। श्री बंजारे ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन एवं मरुम उत्खनन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
बलराम जयंती पर प्राकृतिक एवं गौ आधारित कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुंगेली, 10 सितम्बर 2024/sns/- जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय अनुसंधान केन्द्र, कृषि विभाग एवं भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में भगवान श्री बलराम जयंती मनाई गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में ‘‘प्राकृतिक एवं गौ आधारित’’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इंदिरा गांधी कृषि […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में किया कार्यभार ग्रहण
घर लौटने पर मां, पत्नी सहित परिजनों ने किया स्वागत रायपुर// 13 दिसंबर 2023// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण उपरांत मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यभार ग्रहण के उपरांत राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचने पर उनकी मां, धर्मपत्नी […]
कन्या परिसर अंबागढ़ चौकी में पालक-बालक-सम्मेलन का आयोजन 25 नवम्बर को
राजनांदगांव, नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्राचार्य समीक्षा बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश एवं विद्यालय और विद्यार्थी विकास सूचकांक को शिखर तक ले जाने के लिए 25 नवम्बर सुबह 11 बजे से कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी में पालक-बालक-सम्मेलन 2021 का आयोजन किया गया […]