कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के तहत संचालित गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय सहित वहां चल रहे कार्यो की ग्रामवार गहन समीक्षा की
अधिकारियों को गौठान में जाकर निरीक्षण करने के दिए निर्देश
गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय में तेजी लाने के दिए निर्देश
कवर्धा, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत संचालित गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय सहित वहां चल रहे कार्यो की ग्रामवार गहन समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग एनआरएमएल और पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उचित क्रियान्वयन के लिए सख्त निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एम.डी. डडसेना उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसका उचित क्रियान्वयन सभी गौठानों में होना चाहिए। इसमें किसी भी प्राकर की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की है। लापरवाही करने पर उनकी खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामवार सभी गौठानों की समीक्षा कर वहां के कार्यो पर नराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक आर्दश गौठान में जिन इंन्फ्राट्रक्चर की आवश्यकता होती है वह सभी गौठनों में होनी चाहिए। गौठान में वर्मी टाका, पानी की व्यवस्था, फेसिंग, गौठान समिति, महिला स्व-सहायता समूह सहित सभी चींजे मौजूद होनी चाहिए। गौठान सुरक्षित होनी चाहिए तथा वहां स्व-सहायता समूह के महिलाओं की गतिविधियां संचालित होना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि गौठानों में स्वयं जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण करें और वहां चल रहे कार्यो का रिपोर्ट तैयार करें।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिले के सभी गौठानों में गोबर खरीदी लगातार होनी चाहिए। साथ ही इसका ऑनलाइन एंट्री करना सुनिश्चित करें। गोबर खरीदी के बाद निश्चित अनुपात में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण और विक्रय भी होना चाहिए। गौठानों में स्व-सहायाता समूह की महिलओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है इसमें तेजी लाएं। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय लागातार होना चाहिए जिससे स्व-सहायता समूह को लाभ मिले। इस दौरान उन्होंने अभी तक हुए वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय का भुगतान राशि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब तक विक्रय हुए वर्मी कम्पोस्ट के राशि का भुगतान समूह की महिलाओं को होना चाहिए। बैंकों में राशि भुगतान से संबंधित आने वाली समस्याओं को दूर कर समूहों को राशि भुगतान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी गौठान में 30 अगस्त तक फेंसिग कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए सभी गौठानों में केचुआ उपलब्ध होना चाहिए। इसके लिए गौठानों में केचुओं का उत्पादन भी किया जाए। इसके अलावा चार-पांच गौठानों का कल्स्टर बनाकर बड़ी मात्रा में केचुआ उत्पादन करें और सभी गौठानों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन गौठानों में चोरी की शिकायत मिल रही है वहां एफआईआर दर्ज कराएं। जिले में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदस्थ है उन्हें गौठानों की जिम्मेदारी दी जाए। वे नियमित रूप से गौठानों का निरीक्षण करें। कलेक्टर श्री महोबे ने गौठानों में चल रहे स्व-सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठानों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति बढ़ानें विभिन्न गतिविधियां संचालित होना चाहिए। जिससे उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले के गौठानों को रूरल इंन्डस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित किया जाना है इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। जिले के सभी विकासखंडों के दो गौठान को रूरल इंन्डस्ट्रीयल पार्क के रूप में चयन किया गया है। जहां दाल मिल, अगरबत्ती, पैकेंजिग, मछली पालन, दोना पत्तल, आचार और अन्य गतिविधियां संचालित हो रहे है। इसे और विकसित करने की जरूरत है। रूरल इंन्डस्ट्रीयल पार्क में स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित समाग्रीयों को सी-मार्ट में विक्रय के लिए उपलब्ध कराई जाए इसके लिए ब्रांडिग करने की जरूरत है। बैठक में समस्त जनपद सीईओ, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, एनआरएलएम सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।