गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अगस्त 2022/ भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2022 है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आगामी 13 से 22 नवम्बर को राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। भर्ती रैली तहत जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवरी क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का अनिवार्य योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं एवं 12वीं है। अभ्यर्थियों का जन्म 1 अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के मध्य होना चाहिए। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवेदक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2022 से प्रारंभ है जिसकी अंतिम तिथि 03 सितंबर 2022 है।
संबंधित खबरें
आज मोहर्रम पर शुष्क दिवस घोषित
बलौदाबाजार,17 जुलाई 2024/sns/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी ने मोहर्रम पर 17 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त आदेश के पालन में जिले में संचालित समस्त देशी/विदेशी/कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों, आदि जैसे एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस. -2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ. एल.1 (ख-अहाता) एवं मद्यभण्डारण-भाण्डागार को 17 जुलाई […]
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी
अम्बिकापुर, 09 जून 2025/ sns/- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शनिवार को सरगुज़ा जिला प्रवास के दौरान विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम उदयपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कृषकों को बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, सरकार की प्रमुख योजनाएं, उन्नत कृषि […]
सेवा पर्व कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों को किया गया सम्मानित
अम्बिकापुर, 27 सितम्बर 2025/sns/- सेवा पर्व कार्यक्रम अंतर्गत राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अजिरमा के सभागार में छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड, अम्बिकापुर द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री एस. के. सिन्हा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला […]


