मुंगेली, अगस्त 2022// समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले के आॅटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक बहुदिव्यांगता से ग्रस्त वयस्क दिव्यांगजनों को संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करने एवं देख-रेख की सेवाएं प्रदान करने घरौंदा केन्द्र का संचालन के लिए 10 हजार 300 वर्ग फुट किराए का भवन में किया जाएगा। इस हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था, नगरीय निकाय, राज्य शासन द्वारा स्वायत शासी, अधीनस्थ निकाय के रूप में गठित संस्थाएं और संगठक, शासकीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान, दानार्थ अस्पताल, नर्सिंग होम, नेहरू युवा केन्द्र से भी 26 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग के कक्ष क्रमांक 140, 141 में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सांसद श्री राहुल गांधी ने कहा कि – कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है
सांसद श्री राहुल गांधी ने कहा कि – कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है “देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं।” एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें […]
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत […]