अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के उप संचालक ने बताया है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 13 नवम्बर से 22 नवम्बर 2022 तक भारतीय थल सेना भर्ती रैली (अग्निवीर) का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को संबंधित वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया है कि भारतीय थल सेना भर्ती रैली में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इस रैली में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को 8 वीं, 10 वीं तथा 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। रैली में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों की जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में संपर्क किया जा सकता है।