छत्तीसगढ़

हमर तिरंगा अभियान: संसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने ससम्मान लोगों से तिरंगा झण्डा फहराने की अपील की

बिलासपुर, अगस्त 2022/संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने लोगों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
संसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने कहा है कि इस समय पूरा भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा हमर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। श्रीमती सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे आन बान और शान का प्रतीक हैं। इस तिरंगे को लेकर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहूति भी दी है, तब जाकर हमे 1947 में आजादी मिली है। आजादी मिले अब हमें 75 वर्ष हो गया है। 75 वर्ष से हम लोग आजादी में रह रहे है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जो भावना थी, उसे और उनके संघर्ष को याद कर प्रत्येक महिला और पुरुष को इस अभियान में जोड़ना है, इससे हमारे सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाये। साथ ही स्वतन्त्रता सप्ताह के लिए बनाए गए विशेष तिरंगा मय डी पी फ्रेम को अपने प्रोफाईल फोटो में लगाएं। तिरंगा मय डी पी फ्रेम लगाने के लिए http://twb.nz/hamar-tiranga पर क्लिक करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *